Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :भाजपा के आधुनिक और आलीशान कार्यालय का हुवा उद्घाटन








सुनील उपाध्याय 
बस्ती  : भाजपा के आधुनिक और आलीशान कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को हुआ।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा बुलंदशहर से एक साथ ५१ नवनिर्मित कार्यालयों का प्रतीकात्मक शुभारंभ किया गया, भारतीय जनता पार्टी के जिला बस्ती कार्यालय का उद्घाटन पुराना डाकखाना सिविल लाईन में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल एवं जिला अध्यक्ष पवन कसौधन ने नारियल तोडकर एवं फीता काटकर किया। 







मौके पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपई के चित्रों पर माल्यार्पण भी किया। इसके पश्चात सभी आमंत्रित अतिथियों ने कार्यालय का भ्रमण किया, भाजपा का कार्यालय दूसरे राजनीतिक दलों से जुदा होगा। भाजपा ने सिविल लाईन में लगभग 8 हजार एस्क्वायर फिट में आधुनिक और आलीशान कार्यालय बनाया गया है। जिसमे एक बड़ा मीटिंग हाल है, जिसमें एक साथ 400 कार्यकर्ता बैठ सकते हैं। मिडिया के लिए कांफ्रेस रूम अलग से बना है, जिसमें पार्टी के नेता पत्रकार वार्ता आदि करेंगे। भाजपा ने आईटी सेल अलग से स्थापित किया है। एक रूम को कंप्यूटर और अन्य तकनीक से सुसज्जित किया गया है, जिससे पार्टी की योजनाओं को विस्तार दिया जा सके। वीआईपी के लिए जहां गेस्ट हाउस इसी में बनाया गया है,





 वहीं कार्यकर्ताओं एवं विस्तारको के रात्रि में ठहरने के लिए भी व्यवस्था की गई है। कार्यालय में रसोई और डाइनिंग हॉल भी अलग से बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष के लिए अलग से कमरा बनाया गया है। मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प के पदाधिकारियों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने इस अवसर पर कहा कि कार्यालय हमारे कार्य का केन्द्र होता है और इसे केन्द्र बनाकर हम कार्य करें क्योंकि हमारी पार्टी के चार अंग हैं जिनमें कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय और कोष आते हैं। हमारे पास ऊर्जावान एवं अनुभवी कार्यकर्ता हैं जो अपनी मेहनत के बल पर आने वाले चुनावों में फिर से पार्टी की विजय पताका फहरायेंगे।


जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने बताया कि बुधवार को एक बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जिन 51 कार्यालयों का एक साथ शुभारंभ किया, यह उनमें से एक है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यालय के लोकार्पण समारोह में कार्यकर्ताओं का समागम हुआ है और भाजपा की पहचान व ताकत कार्यकर्ता ही है। हमारी पहचान त्याग तपस्या और बलिदान से ही है। हमारे पूर्वजों ने अपने अथक परिश्रम और बलिदान के बाद संगठन को खड़ा किया है। कार्यालय पर होने वाले हवन में यज्ञमान के रूप में उपेन्द्र दत्त शुक्ल सहित जिले के तमाम कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहें।


 राजेंद्र नाथ तिवारी, दयाशंकर मिश्र, यशकांत सिंह, राम शिगार ओझा, विवेकानंद मिश्र, चन्द्र शेखर मुन्ना, गोपेश्वर त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, चतुर्गुन राजभर, सुरेन्द्र सिंह, शिव आज्ञा मौर्या, मिडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा, राजन पाल तेनुआ, अरविन्द पाल,  कुंदन वर्मा, राजन मिश्र,आदित्य श्रीवास्तव, सरोज मिश्र, अतुल सिंह, अमरेश पाण्डेय, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, कीर्ति वर्धन सिंह, रवि श्रीवास्तव,मनीष त्रिपाठी, सुनील सिंह काका, राम उग्रह जायसवाल, अरविन्द पाल, दिलीप पाण्डेय, राजेश त्रिपाठी, भगवान बक्स सिंह, नीलम श्रीवास्तव, गुलाब श्रीवास्तव, शरद सिंह रावत, सतेन्द्र सिंह भोलू,धर्मेन्द्र जायसवाल, अभिनव उपाध्याय, रमेश अग्रहरी, अलोक पाण्डेय, गुड्डू सिंह,ओम प्रकाश ठाकुर, प्रदीप पाण्डेय, पी एन दुबे, हिमांशु पाल, इन्द्रसेन उपाध्याय, गोपाल मद्धेशिया, ओम प्रकाश क्रन्तिकारी, जनार्दन चौधरी, अभिषेक राजभर, तारक जायसवाल, चंद्रेश सिंह, गौरव त्रिपाठी, रमेश गुप्ता, अनिल पाण्डेय सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे