Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:समस्त PHC,CHC तथा चिकित्सालयों पर लगाये जाए शिकायत व सुझाव पेटिका :डीएम









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद में जनता को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कड़ा रूख अपनाते हुये स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था में सुधार हेतु कड़े कदम उठाने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया है जिससे की आम जनमानस को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही योजनाओं का लाभ दिया जा सके । 





जिलाधिकारी द्वारा समस्त पीएचसी, सीएचसी एवं जनपद के सभी चिकित्सालयों पर सरकारी योजनाओं के माध्यम से जनमानस को दी जाने वाली सुविधाओं एवं मानको का डिस्पले बोर्ड के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए ।

 जिले की सभी पीएचसी, सीएचसी एवं समस्त स्तर के चिकित्सालयों पर शिकायत व सुझाव पेटिका अनिवार्य रूप से स्थापित की जाये । पीएचसी पर स्थापित शिकायत व सुझाव पेटिकाओं हेतु संबन्धित खण्ड विकास अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे । 

सीएचसी पर स्थापित शिकायत व सुझाव पेटिकाओं हेतु संबन्धित उप जिलाधिकारी नोडल अधिकारी होंगे । जिले स्तर पर स्थापित चिकित्सालयों की शिकायत एवं सुझाव पेटिकाओं हेतु अपर जिलाधिकारी न्यायिक नोडल  अधिकारी होंगे ।

 जिलाधिकारी ने निदेर्शित करते हुये कहा कि शिकायतों तथा सुझाव पेटिकाओं पर लगाये गये ताले की चाभी नामित अधिकारियों के पास होगी । नामित नोडल अधिकारी शिकायत पेटिकाओं में प्राप्त शिकायतों व प्रार्थना-पत्रों तथा सुझावों को प्रत्येक सप्ताह स्वयं जाकर निकालेंगे और निस्तारण हेतु अपनी संस्तुति के साथ अद्योहस्तक्षरी के समझ प्रस्तुत करेंगे ।

 उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में की जा रही अनियमिता अथवा सुधार हेतु अपने अमूल्य सुझाव, शिकायत व सुझाव पेटिका के माध्यम से अवश्य उपलब्ध कराएं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे