अखिलेश्वर तिवारी/वेद मिश्रा
एक करोड़ 12 लाख मूल्य की लग्जरी गाड़ियां बरामद
बरामद गाड़ियों में फॉर्च्यूनर, क्रेटा, विटारा ब्रेजा तथा होंडा की अमेज कार शामिल
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर की कोतवाली उतरौला पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने महीनों मेहनत के बाद 5 लग्जरी गाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के साथ बरामद किया ।
यह सभी गाड़ियां नेपाल में बेचने के लिए ले जाते समय गोंडा उतरौला रोड पर गुमड़ी जंगल में पुलिस ने मार्ग अवरुद्ध कर पकड़ी ।जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी बताया जा रहा है जिसमें एक करोड़ 12 लाख रुपए मूल्य की पांच लग्जरी गाड़ियों की बरामदगी की गई है । पुलिस टीम को एक लाख रुपए इनाम दिए जाने की भी घोषणा की गई है ।
जानकारी के अनुसार जनपद बलरामपुर नेपाल सीमा से सटा हुआ जिला है और इस जिले से नेपाल में जाने के लिए आसान रास्ता भी है । इसीलिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में चोरी हुई तमाम लग्जरी गाड़ियां नेपाल में ले जा कर बेचे जाने का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा है । आज लखनऊ से चोरी हुई 5 लग्जरी गाड़ियों को उतरौला कोतवाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी करके पकड़ लिया ।
गाड़ियों में बैठे वाहन चोरों तथा कुछ बिचौलियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया जिसमें 8 लोग शामिल हैं जो लखनऊ और उन्नाव के रहने वाले हैं ।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया मास्टरमाइंड मंगलेश उर्फ रंजीत लखनऊ में विभिन्न गाड़ियों के शोरूम तथा सर्विस सेंटर पर रहता था और वहीं से गाड़ियों की ओरिजिनल चाभी चोरी करके आराम से गाड़ियों को लेकर निकल आता था । आगे चलकर अन्य साथी भी मिलते थे जिनके साथ गाड़ी को आसानी से लाकर प्रदेश के अन्य स्थानों पर बेंच देते थे । यदि बिक्री नहीं हुई तो नेपाल में ले जाकर बेची जाती थी ।
आज पकड़ी गई गाड़ियों में दो फॉर्च्यूनर गाड़ी है, एक बिना नंबर की नई शोरूम से चोरी की गई विटारा ब्रेजा कार है, एक होंडा अमेज गाड़ी है तथा एक हुंडई की क्रेटा कार है । यह सभी गाड़ियां लग्जरी हैं और इनकी एक करोड़ 12 लाख रुपए शोरूम कीमत है । इन सभी गाड़ियों को नेपाल बेचने के लिए ले जाते समय उतरौला गोंडा रोड पर गुमड़ी जंगल के पास से पुलिस ने घेराबंदी करके बरामद किया है ।
लखनऊ पुलिस से संपर्क कर इनके डाटा भी तलाशे जा रहे हैं । यह लोग काफी गाड़ियों को चोरी करके बिक्री कर चुके हैं जिनकी बरामदगी का भी प्रयास किया जा रहा है । उतरौला पुलिस की बड़ी कामयाबी पर टीम को पुलिस हेडक्वार्टर से पचास हजार तथा मंडल मुख्यालय से 50 हजार कुल एक लाख का इनाम की घोषणा की गई है । बरामद फारचूनर दो गाड़ियों का एक ही नंबर प्लेट यूपी 32 एचएफ 8900 लगाकर चलाया जा रहा था ।
इतना ही नहीं एक फॉर्चूनर में बाकायदा हुटर लगाकर यह लोग वीआईपी बनके रोब भी झाड़ रहे थे । लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ी ऊपर से हूटर बजने से इनको कोई रोकने की हिम्मत भी नहीं कर रहा था परंतु आज पुलिस के हत्थे चढ़ गए । गिरफ्तार वकार अहमद जवाहर नगर उन्नाव का रहने वाला है और यह सभासद भी बताया जा रहा है ।
इसके अलावा मास्टरमाइंड श्रावस्ती जिले के थाना इकौना के ग्राम आचार पुरवा समरी तरहर का निवासी मंगलेश उर्फ रंजीत तथा उसका सहयोगी राहुल उर्फ विवेक सिंह हामिद पुत्र अजीत व दीपक चौरसिया लखनऊ के निवासी बताया जा रहे हैं वही वकील अहमद उर्फ वसीम पुत्र मोहम्मद फहीम बाबूपुर थाना महमूदाबाद सीतापुर का निवासी बताया गया है ।
इन सभी को जेल भेज दिया गया है ।गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक करीमुल्लाह हुसैन व कुमार मंगलम, हेड कांस्टेबल राजकरण यादव, कांस्टेबल प्रभात कुमार सिंह, बिरजू कुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह, आशीष कुमार पांडे व ज्ञान सिंह तथा महिला कांस्टेबल ममता यादव एवं सुमन अग्रहरि शामिल हैं । टीम के सदस्यों को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है ।
![]() |
| बरामद की गई गाड़ियां |
बरामद की गई गाड़ियों में सफेद रंग की एक फारचूनर जिसका चेसिस नंबर MBJ 11 JV 6104 050 50202 नंबर यूपी 32 एचएफ 8900, दूसरी फॉर्च्यूनर सफेद रंग चेसिस नंबर एमबीजे 11 जेवी 510 5040 8520 515 नंबर यूपी 32 एचएफ 8900, तीसरी गाड़ी होंडा अमेज काला रंग चेसिस नंबर MAKDF 55BEJ4000971 नंबर यूपी 32 जेएक्स 6767, चौथी गाड़ी बगैर नंबर की शोरूम से चोरी की गई थी विटारा ब्रेजा सिलेटी रंग जिसका चेसिस नंबर MA3NYFBISJK459748 तथा पांचवी गाड़ी हुंडई क्रेटा सफेद रंग नंबर यूपी 78 ई एक्स 4611 शामिल है । इसके अलावा इन लोगों के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर का तथा कारतूस भी बरामद किया गया है ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ