सुनील उपाध्याय
बस्ती : नगर पालिका क्षेत्र के पाण्डेय बाजार के प्राइमरी विद्यालय में भारत सरकार की तमाम योजनाओं उज्जवला योजना, आयुष्यमान भारत, प्रधानमंत्री आवास, राषन कार्ड तथा निःषुल्क चिकित्सा सिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया।
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि जिस प्रकार की भारत सरकार की हर योजनाओ का लाभ आज जनता तक पहॅुच रहा है लोकतंत्र के इतिहास में इस प्रकार का लाभ सायद पहली बार जनता तक सीधे पहॅुच रहा है। इसका एक मात्र कारण यह है कि 2014 में आप लोगों ने अपने ही बीच के एक आम व्यक्ति को देष की सत्ता सौपने का कार्य किया है। आपने एैसा प्रधानमंत्री चुना जो आपके सुख-दुख का साथी बना इस शहर में लगभग 9 हजार प्रधानमंत्री आवास पास हुए है।
सिविर में उज्जवला योजना के तहत 87 पात्र लोगों को गैस कनेक्षन वितरित किया गया, 102 लोगों को राषनकार्ड वितरण किया गया, वृद्वा एवं विधवा पेंषन के तहत 127 लोगों ने आवेदन किया है तथा 145 लोगों ने राषनकार्ड बनवाने का आवेदन जमा किया है। चिकित्सा सिविर में लगभग 336 लोगों का निःषुल्क जाॅच कर दवाएं उपलब्ध करायी गयी।
इसी क्रम में बेलवाडाड़ी वार्ड में सभासद जगदीप श्रीवास्तव के आवास पर न0पा अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा एवं प्रतिनिधि श्री पुष्कर मिश्र द्वारा कम्बल एवं डस्टविन का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभासद ताड़क जैसवाल, सुबाष श्रीवास्तव, पप्पू भइया, साथ में समाजसेवी संतोष शुक्ल, गोपाल चैरसिया, रामू पाठक, संजय उपाध्याय, चिकित्सा विभाग के एल0के0 पाण्डेय, बी0के0 वर्मा, सचिन चैरसिया, महेन्द्र शंकर, मनीष मिश्रा, रणजीत सिंह, लवकुष चैबे, अमर निषाद, सहित तमाम स्थानीय लोग उपस्थिित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ