सुनील उपाध्याय
बस्ती । जिला चिकित्सालय के आयुष चिकित्साधिकारी होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने शुक्रवार को बांसी रोड के पुरैना में होम्योपैथिक दवाखाना का उद्घाटन किया। कहा कि होम्योपैथी दवायें हानि रहित होने के साथ ही जटिल रोगों में भी लाभकारी है। गरीबों के लिये यह पद्धति वरदान है।
उद्घाटन अवसर पर डा. अशोक कुमार वर्मा, डा. प्रेम कुमार चौधरी, डा. प्रेमनरायन चौधरी, सियाराम, सोनू, अजय कुमार, दिनेश सिंह, सतीश कुमार, राजकुमार, राजेन्द्र चौधरी, दीनबंधु उपाध्याय के साथ ही स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। डा. विनोद कुमार चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि पूरा प्रयास होगा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवायें उपलब्ध हो।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ