सुनील उपाध्याय
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को नेताजी सुभाष चन्द्र प्रतिमा के निकट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि ममता बनर्जी भारत के संविधान, संघीय ढाचें और लोकतांत्रिक परम्पराओं को चुनौती दे रही है। आने वाले समय में देश, और पश्चिम बंगाल की जनता उनसे हिसाब लेगी। कहा कि उन्हें यह बताना चाहिये कि वे न्याय के साथ खड़ी है या चिट फण्ड घोटाला करने वालों के साथ।
मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सीबीआई के अधिकारियों को गिरफ्तार कराकर ममता बनर्जी ने लोकतंत्र को कमजोर करने का कुप्रयास किया है। इतिहास उन्हें क्षमा नहीं करेगा। मोर्चा नगर महामंत्री दीपक गोंड ने कहा कि ममता बनर्जी पीड़ित घोटाले की शिकार हुई जनता के साथ नहीं वरन अधिकारियों के साथ खड़ी है। पश्चिम बंगाल की जनता इसका करारा प्रतिवाद करेगी।
नेताजी सुभाष चन्द्र प्रतिमा के निकट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकने वालों में अभिनव उपाध्याय, बालचंद शुक्ल, रमेश गुप्ता, अखण्ड पाल, विशाल सिंह, राजेन्द्र गोंड, कीर्तिवर्धन सिंह, विवेक सिंह, आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ