सुनील उपाध्याय
बस्ती :लालगंज थाना क्षेत्र में 2 लाख की लूट का एसपी ने खुलासा किया, पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को अरेस्ट किया है, लुटेरों की पहचान मुण्डेरवा थाना के अण्डा-सण्डा गांव के शमसाद व सलमान के रूप में हुई है,
इन के पास से लूट के 1.82 लाख नगद, दो असलहा तीन कारतूस, लूट में प्रयुक्त बाइक पुलिस ने बरामद की है, आप को बता दें बीते 29 जनवरी को लालगंज थाना क्षेत्र में एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक संतोष यादव बैग में 2 लाख रूपए लेकर जा रहे थे, रास्ते में दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार कर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे,
इस घटना के बाद बदमाशों ने छावनी थाना के पचवस में पेट्रोल पम्प कर्मियों को बंधक बना कर 3 हजार की लूट की थी, बदमाशों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की टीम व थाने की पुलिस लगाई गई थी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को अरेस्ट किया, एसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली क्राइम ब्रांच की टीम को 15 हजार ईनाम देने की घोषणा की है,


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ