Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:किसानों की खुशहाली के लिए कर्जमाफी बड़ा रास्ता: पल्लवी










शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | अपना दल जिले की ताकत को सूबे में दिखाने के लिए आगामी 11 फरवरी को मंडल स्तरीय रैली करने की तैयारी में लगी हुई है | पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने शुक्रवार को सिंचाई डाक बंगले में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि 11 फरवरी को आयोजित होने वाली रैली में नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल और  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव भी शिरकत करेंगे |






उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मंच पर कई अन्य चेहरे भी दिख सकते हैं | उन्होंने रैली के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृषि आयोग के गठन स्वामीनाथन रिपोर्ट व किसानों के मुद्दे को लेकर रैली आयोजित की गई है | गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे पास सभी विकल्प खुले हुए है | समान विचारधारा वाले पार्टियों को मिलाकर उनके साथ लोकसभा का चुनाव लड़ा जा सकता है | प्राथमिकता पर उन्होंने बताया कि किसानों व कमेरा समाज के मुख्य मुद्दों को लेकर जो भी पार्टी उनका समर्थन करेगी वह उनके साथ चुनावी तालमेल में शामिल होंगी |


 स्वामीनाथन आयोग , वोटर पेंशन , कृषि को उद्योग का दर्जा देना उनकी तीन प्रमुख शर्तो में शामिल है | उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक दल उनके इन तीनों मुद्दों के साथ उन से गठबंधन करना चाहते हैं उनका पार्टी द्वारा स्वागत किया जाएगा | गठबंधन ना होने की स्थिति पर उन्होंने बताया कि उनके पार्टी द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश की लगभग 30 सीटों पर अकेले चुनाव  लड़ेगी |बजट को चुनावी बताते हुए उन्होंने कहा कि पूरे बजट में कहीं भी रोजगार की बात नहीं की गई है |

 उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए कर्ज माफी ही सबसे बड़ा रास्ता है | सांसद प्रत्याशी के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रत्याशी का चयन हमारी राष्ट्रीय स्तर की कमेटी द्वारा किया जाएगा | मौजूदा सांसद पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मौजूदा सांसद उनकी पार्टी के अनुरूप खरा नहीं उतरे उन्होंने उन्हें 10 अंक में से मात्र 4 अंक दिए जाने की बात कही |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे