Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :जाति प्रमाण पत्र के सवाल पर गोंड महासभा ने दी आन्दोलन की चेतावनी










सुनील उपाध्याय
बस्ती । अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की बैठक शनिवार को प्रेस क्लब में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामलगन गोंड की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय, प्रान्तीय और बस्ती मण्डल के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में शासनादेश के बावजूद बस्ती समेत 13 जनपदों में गोड़, धुरिया को अनुसूचित जन जाति और शेष 62 जनपदों में अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी न होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।  निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह के भीतर बस्ती मंें गोंड, धुरिया जाति के लोगों को जाति प्रमाण-पत्र जारी न किया गया तो निर्णायक आन्दोलन किया जायेगा। 





राष्ट्रीय महामंत्री रामनाथ गोंड़, पूर्व जिला महामंत्री हनुमान गोंड ने कहा कि शासनादेशों का खुला उल्लंघन हो रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जाति प्रमाण-पत्र शीघ्र जारी होना शुरू न हुआ तो मुखर आन्दोलन होगा। 





बैठक में गंगाराम गोंड, खेताऊ प्रसाद, ललित नारायण, वृज मोहन, डा. बलराम, हनुमान, सुरेश, रामदरश, विनोद कुमार, अवधेश नारायण, शिवकुमार, रामजगत, रामलखन, डा. सिप्पिल, उमाकान्त, राम जियावन, महेश, काशी प्रसाद, सोमई प्रसाद, माधुरी गांेड़, राजेश, वैजनाथ, दिनेश गोंड, ऊषा के साथ ही महासभा के अनेक पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे