अनीता गुलेरिया
दिल्ली :- पुलवामा में ताजा हुए आंतकी हमले को लेकर पूरा देश गुस्से से व्याप्त है देश के हर कोने से शहीद-जवानों के लिए कैंडल-मार्च व शोक सभाएं लगातार जारी हैं । राजधानी-दिल्ली के हर कोने से लगातार कैंडल-मार्च और पाक-प्रतिशोध-व्यक्त सभाए चल रही हैं ।
वहीं मटियाला-विधानसभा कांग्रेस पूर्व-विधायक सोमेश शौकीन और निगम-पार्षद संतोष सुखबीर-शौकीन द्वारा नंगली-सकरावाती कांग्रेस-ऑफिस में आतंकी हमले में शहीद हुए अमर-वीर जवानों के प्रति शोक-सभा करते हुए नम-आंखों से भावपूर्ण-तरीके से कैंडल-मार्च निकाला । शोक सभा मे एन एस यू आई सैक्रेटरी-प्रतिक सोनी और पूर्व विधायक सुमेश शौकीन द्वारा श्रद्धापूर्वक-भावांजलि श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद वीर जवान-अमर रहे, हिंदुस्तान-जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान-प्रति घोर विरोध जताते हुए हिंदुस्तान-जिंदाबाद, इंकलाब-जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पाक-आंतकी मुर्दाबाद-मुर्दाबाद नारे के साथ प्रतिशोध हमारा कायम रहे का एलान करते हुए कहा यह मार्मिक व असहनीय-दर्दनाक घटना से क्या पक्ष,क्या-विपक्ष हम सब एक साथ खडे हैं ।
दो मिनट के मौन धारन-उपरान्त सारा माहौल गममयी हो गया । इलाके में कैंडल-मार्च श्रद्धांजलि-तहत स्थानीय-निवासियों में छोटे बच्चे से लेकर महिलाओं , युवाओं , बुजुर्गों के अलावा नंगली-वार्ड .34 S के उपाध्यक्ष-शमशेर सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद शोक-मार्च मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ