अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। शासन के प्रथिमिकता के आधार जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ द्वारा 21 फरवरी प्रातः 11 बजे से जनपद लखनऊ से आयोजित आंगनवाडी कार्यकत्रियो के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण का अवलोकन टीवी चैनलो के माध्यम से जनपद बलरामपुर के समस्त ब्लाको व जनपद मुख्यालय पर समस्त खण्ड विकास अधिकारी व सीडीपीओ द्वारा कराया गया । लाइव प्रसारण के दौरान विभिन्न ब्लाको में सेविकाओ और आंगनवाडी कार्यकत्री व आम जनमानस ने मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओ एवं कार्यक्रम के समबोधन का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ