अखिलेश्वर तिवारी /आदेश तिवारी
बलरामपुर ।। थाना सादुल्ला नगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत एदहा निवासी 62 वर्षिए मुस्ताक अहमद बेग पुत्र मुराद अली बेग उम्र लगभग 62 वर्ष बीती 20/21 फरवरी की रात्रि में कमरे के अन्दर पंखे से लटक कर जान दे दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेज दिया है तथा मामले की विवेचना शुरू कर दी है ।
मृतक के छोटे पुत्र मिर्जा एजाज बेग ने बताया कि घर के पीछे आबादी की जमीन थी जिसमें मुस्ताक अहमद व अशफाक अहमद का हिस्सा था । मुस्ताक अहमद अपनी जमीन को गांव के ही मृजा मुशाहिद रजा बेग के हाथ बेचने के रुपया ले लिए। यह बात अशफाक बेग को अखरने लगी। अशफाक द्वारा मुस्ताक के ऊपर दबाव बनाया जाने लगा कि जमीन मुशाहिद रजा बेग को न देकर हमें दे दिया जाए । इस बात पर मुस्ताक अहमद तैयार नहीं हुआ जिसके संबंध में कई बार गांव में पंचायत भी हुआ परंतु मुस्ताक अहमद अपने इरादे पर अटल रहे । मृजा एजाज बेग का आरोप है कि बीते बुधवार को गांव के कुछ लोगों द्वारा पिता जी के ऊपर जमीन अशफाक अहमद को देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था ।
इसी बात को लेकर पिता जी काफी परेशान रहते थे । बीती रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर के सो गए। सुबह जब देर तक कमरे का दरवाजा नही खुला तब परिजनों द्वारा दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया गया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर दरवाजा तोडा गया तो मुस्ताक अहमद बेग गमछे के सहारे पंखे से लटक रहे थे तथा उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना परिजनों द्वारा स्थानीय थाने पर दूरभाष के माध्यम से दी गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक शमशाद अली व हेड कांस्टेबल श्याम प्रकाश यादव शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों के समक्ष पंचायत नामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह के लिए भेज दिया । घटना के संबंध में जानकारी लेने पर प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दिया गया है। घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ