Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:वकील परिषद के चुनाव में राम कुमार अध्यक्ष व योगेश निर्वाचित हुए मंत्री








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। वकील परिषद का शुक्रवार को संपन्न हुए चुनाव में रामकुमार पाण्डेय को अध्यक्ष व  योगेश चन्द्र शुक्ल को महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया ,जबकि आय व्यय निरीक्षक पद पर तीसरी बार राजेश त्रिपाठी निर्वाचित हुए हैं ।




अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामकुमार पाण्डेय को 77,राम निवास उपाध्याय को65 ,तथा चिन्तामणि पाण्डेय को 12 मत प्राप्त हुए ।मंत्री पद के प्रत्याशी योगेश चन्द्र शुक्ल को51,अवधेश ओझा को 40 , हरिश्चंद्र दुबे को 34 ,व रामेन्द्र बहादुर सिंह को 27 मत प्राप्त हुए ।आय व्यय प्रतयाशी राजेश त्रिपाठी को 88 मत तथा चक्रपाणि पाण्डेय को66 मत प्राप्त हुए   ।



चुनाव अधिकारी देवेंद्र प्रकाश ओझा ने बताया कि कुल 163 मतदाताओं में से 154 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।कोषाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार त्रिपाठी ,पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं ।  परिणाम घोषित होने के बाद चुने गए प्रत्याशियों  का माला पहनाकर स्वागत किया गया ।इस अवसर पर भारी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे