अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं । बीती रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार व्यक्तियों की हत्या हो चुकी है जिसके कारण तमाम तरह के सवाल उठने लगे हैं । पहली घटना थाना तुलसीपुर क्षेत्र में रविवार की रात तुलसीपुर नगर में एक युवक की हांकी तथा डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई तथा दूसरी घटना में थाना रेहरा बाजार क्षेत्र में अगया बुजुर्ग गांव में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हत्या किए जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ।
इस घटना में गृहस्वामी सहित तीन व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है । घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई एसपी अनुराग आर्य पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का जायजा लेने पहुंच चुके हैं । मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तथा पीएससी तैनात कर दी गई है । फॉरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वायड टीम मौके पर स्थिति का बारीकी से आकलन कर रही है ।
जानकारी के अनुसार थाना रेहरा बाजार के अगया बुजुर्ग गांव में ट्रिपल मर्डर के बाद पूरे गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है । अज्ञात के नाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है । पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया की बीती देर रात अज्ञात हमलावरों ने मृतक जगराम के घर में घुसकर किसी धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी । साथ में उनके पुत्र तथा एक पुत्री की भी हत्या कर दी ।
बहु पर भी जानलेवा हमला किया परंतु वह बच गई जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है । पुलिस की 3 टीमें बनाकर तमाम पहलुओं पर जांच कराई जा रही है । घटना का कारण आपसी रंजिश को भी मान के देखा जा रहा है । सभी पहलुओं पर जांच के बाद इस पूरे मामले पर से पर्दा भी हटा दिया जाएगा ।
लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है तथा घायल महिला की इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है । तीनों लोगों की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है । फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है पूरे मामले की गहनता से छानबीन कराई जा रही है । घटना में मरने वालों में गृह स्वामी 60 वर्षीय जगराम उसका पुत्र 25 वर्षीय राजू तथा पुत्री 20 वर्षीय गुड़िया उर्फ लाली शामिल है तथा बहु 24 वर्षीय निर्मला गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है ।
ट्रिपल मर्डर मामले में गंभीर अवस्था में घायल मृतक जगराम की बहू निर्मला का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहा है जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है । डॉ एनके बाजपेई का कहना है कि चोट गंभीर है परंतु किसी प्रकार का खतरा नहीं है । हमला धारदार हथियार से गले तथा कनपटी पर किया गया है जिससे जख्म काफी गहरा है परंतु खतरे से बाहर है इलाज किया जा रहा है ।
ट्रिपल मर्डर मामले में क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं ।चर्चाओं में प्रमुख रूप से चार-पांच वर्ष पूर्व मृतक जगराम के पुत्र मोनू पड़ोस के ही एक व्यक्ति की लड़की को भगा के ले गया था जिसके बाद दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति बनी रहती थी । मृतक की पुत्री का कहना है की लड़की को भगाने के कारण वह हमेशा धमकी भी दिया करता था इसलिए शक जताया जा रहा है कि उन लोगों ने ही हत्या को अंजाम दिया है । जो भी हो पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ