Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:पाकिस्तान पर भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से खुशी की लहर








अखिलेश्वर तिवारी/भानू तिवारी 
बलरामपुर ।। आज भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकी शिवरों पर बमबारी के अवसर पर बलरामपुर में भारी संख्या में उत्साही जनता शहीद स्मारक, वीर विनय चौक पर गाजेबाजे के साथ एकत्र हो गई, गोला तमाशा फोड़ते हुए भारत माता की जय के  नारों के साथ एक दूसरे से गले मिलकर वायु सेना को बधाइयाँ दी। 

              



डॉ तुलसीश दुबे ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर जोरदार बम बरसाकर  शहीदों कोे आज सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है जिससे प्रत्येक भारतवासी को गर्व है और अब यदि पाक सरकार कोई गलती करेगी तो उसे बर्बादी के सिवा कुछ नहीं मिलेगा । अम्बरीष शुक्ला व निशान्त चौहान ने कहा कि वायु सेना के द्वारा ऐसे ही भीषण कार्रवाई का देश इंतजार कर रहा था, हम सब प्रत्येक स्थिति में सेना के साथ हैं।




 इस अवसर पर रजत प्रकाश पाण्डेय, डी पी सिंह, कुमार दीप मिश्रा ने भारतीय सेना को बधाई देते हुये अपने विचार व्यक्त किए तथा आलोक जयसवाल, विकास श्रीवास्तव, जितेन्द्र नारायण, कृष्णा कान्त पुजारी , सूरज चौहान, अभिषेक कसेरा, सुनील श्रीवास्तव, अजेत सिंह, अमित सिंह , अजय शुक्ला, विकास श्रीवास्तव, शरद मिश्रा , आशीष कश्यप सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे