Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:सपा-बसपा विधानसभा सेक्टर व बूथ प्रभारियों की बैठक आयोजित








गोंडा:सपा-बसपा पार्टी नेतृत्व के आवाहन पर मंगलवार को भिटौरा मूसगंज में पूर्व विधायक के आयोजन में मनकापुर विधानसभा सेक्टर व बूथ प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई।




  कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष मस्तराम यादव व कार्यक्रम का संचालन यासीन खां ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि   प्रवेक्षक मो. शोयबुद्दीन ने सपा-बसपा पार्टी के सेक्टर व बूथ प्रभारियों को संयुक्त रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में एक जुट होकर अपने-अपने बूथों पर जीत दिलाने की बात कही। 



पूर्व विधायक रामविशुन आजाद ने कहा कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ता गिलवा शिकायत भूल कर भाई चारा कायम कर पार्टी की नीतियों को ध्यान में रख कर क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने में जुट जायँ।



इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सी के पाठक, ओमप्रकाश सिंह, जयसेन सिंह, जिला पंचायत सदस्य देवी प्रसाद, पूर्व प्रमुख बलराम यादव, खुर्शीद आलम, सिद्धार्थ सिंह, अयोध्या चौहान, डॉ यार मोहम्मद, विक्रम शर्मा आदि ने भी सपा-बसपा पार्टी के कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। इस मौके पर बब्बू सिंह, मैनेजर सिंह, राम प्रकाश वर्मा, शिव कुमार यादव, भारत सिंह, इनमुद्दीन खां, पंकज सिंह, रामजन्म निषाद, केशरी प्रसाद गौतम, सूरज भारती आदि लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे