Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:अवैध तमंचा व कारतूस के साथ मनकापुर पुलिस ने युवक को भेजा जेल








 गोण्डा: मंगलवार को पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ कर जेल भेजने का दावा किया है।




मनकापुर कोतवाल आलोक राव के अनुसार मंगलवार की सुबह उप निरीक्षक दधिबल यादव, कांस्टेबिल विकास उपाध्याय, कपिल देव यादव द्वारा वारंटी की तलाश में व अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे।



इसी दौरान मुखविर की सूचना पर पुलिस टीम ने मनकापुर कस्बा से सटे पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के पास से एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। युवक के जामा तलाशी में जेब से एक अदद 15 बोर का अवैध तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। युवक ने पूछताछ में अपना नाम रोहित पुत्र नवरंग निषाद निवासी ग्राम मोहनापुर थाना वजीरगंज बताया है। पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ आर्म ऐक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर युवक को जेल भेजने का दावा किया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे