अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। स्थानीय कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार 28 फरवरी को जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की जाएगी
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. घनश्याम सिंह ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक दिनांक 28 फरवरी को सांय 04ः30 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आहुत की गयी है। उन्होंने अपील की है कि बैठक में संबन्धित अधिकारी समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें ।
आगामी पल्स पोलियों अभियान 10 मार्च को चलाया जाना है जिसके लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक 28 फरवरी को 05ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहुत की गयी है । निर्देश दिया गया है कि बैठक में संबन्धित अधिकारी नियत समय पर बैठक से संबन्धित सूचनाओं के साथ प्रतिभाग करें ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ