अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद जवानों की शहादत का बदला वायु सेना द्वारा आज लिया गया जिसमें वायु सेना द्वारा कार्यवाही करते हुए पीओके के कई आतंकी लांच पैड तथा ट्रेनिंग सेंटर को तबाह किया गया ।
वायु सेना की इस कार्रवाई से भारतीय अत्यंत प्रसन्न हैं । आज जिला अधिकारी कार्यालय के अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष का इजहार किया । इस कार्यक्रम में अपर उप जिलाधिकारी नवीन श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी संचित मोहन तिवारी, सहायक भूलेख अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, डॉ कपिल मदान, बाबूराम पांडे, इरशाद अली, खनन निरीक्षक सुखेंद्र सिंह, फखरुद्दीन अली, मनोज कुमार, सरोज श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, आनंद कुमार, राजेश कुमार, किशोर कुमार, लालजी, आशुतोष व रामकेवल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ