सुनील उपाध्याय
बस्ती:सपा- बसपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता किसी बहकावें में नहीं आयेंगे और उनकी एकजुटता से साम्प्रदायिक दलों के मंसूबे ध्वस्त होंगे।
यह विचार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ सिंह ने मंगलवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के दुबौलिया विकासखंड के बूथ अध्यक्षो की बैठक में सम्बोधित करते हुये व्यक्त किया। कहा कि गठबंधन धर्म का निष्ठा से पालन करने पर ही भाजपा जैसे जन विरोधी पार्टी को सत्ता से बेदखल किया जा सकता है।
कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुये साम्प्रदायिक दल अनेक प्रकार के अफवाहों का सहारा ले सकते हैं । ऐसे में सावधानी के साथ बूथ स्तर पर तैयारियों को मजबूत करने की जरूरत है।
दुबौलिया के अवधूतनगर में चंद्रभान यादव के घर पर हुई बैठक में चंद्रभान यादव , झिन्नेलाल यादव , मोहम्मद अकरम , सौरभ चतुर्वेदी , रामपाल सिंह , मिश्री लाल , राधेश्याम चौधरी , अमरजीत , प्रेमचंद यादव , रामकिशुन ,मुकेश कुमार , शम्भू नाथ यादव , रामरतन , शौकत अली , कन्हइया लाल यादव , मोहदमद अहमद , मानवेन्द्र सिंह , श्रावण कुमार उपाध्याय , गौरव सिंह , यार अली , सदवृक्ष ,सिराज अहमद , प्रेमचंद , साजिद अली ,शिखर सिंह , सुरेश यादव , मंशाराम कनौजिया , अफसर अली , बलिराम यादव आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ