सुनील उपाध्याय
बस्ती :बस्ती का जनसेवक कैसा हो विचार यात्रा के आठवें दिन गायघाट कलवारी कुदरहा में जनसम्पर्क के दौरान सत्ता व विपक्ष दोनों को घेरते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्यासी चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी ने कहा कि ये जनताहित में काम न करके सत्ताहित में कार्य करते हैं फलतः शिक्षा चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं की गुणवत्ता में गिरावट आ रहा है लोगों को निजी संस्थानों में धन खर्च करना पड रहा है उपर से जनसुविधा घटती जा रही है
अखिलेश सरकार ने 1 से 8 तक के बच्चों की छात्रवृति बंद किया तो वर्तमान सरकार ने ग्रामीणों का पेंशन इतना ही नहीं दो दशकों से किसी भी सरकार में मच्छर मुक्ती की दवा का छिडकाव गांवों में नहीं हो रहा पर विपक्ष में बैठा दल जनहित पर लडने के बजाय सत्ताहित समीकरण बनाता है आज भारतीय वायु सेना के जबाबी कार्यवाही हेतु सेना व सरकार की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार इंदिरा शास्त्री व अटल जी की तरह 56 नहीं 96 इंच का सीना दिखा है
पर काश्मीर में कभी महबूबा को भाजपा सपोर्ट करती है तो कभी कांग्रेस पर जिस तरह धारा 370पर उन्होने तिरंगे को लेकर बयान दिया है वो क्षम्य नहीं है किन्तु विपक्ष वोट की राजनीति में न तो बोलता है न ही 370 पर एकजुट सपोर्ट करता है सरकार महबूबा पर कठोर कार्यवाही करे ऐसा बयान आम इंसान भूल से दे तो जेल और जो चेतावनी दे उसपर हम फेल मेरा मानना है जिसे हिन्दुस्तान से प्यार नहीं उसे रहने का अधिकार नहीं इस मौके पर बृजेश यादव विवेक यादव शंकर यादव पप्पू यादव अम्ब्रीश मिश्र शोभाराम मिश्र विकास मिश्र विवेक पाण्डेय राजेश पाण्डेय रणजीत विश्वकर्मा सुभाष गौतम जितेंद्र सिंह इंद्रमणि मिश्र रामशब्द सोनी बाबूराम बर्मा कमलदीप शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ