डॉ ओपी भारती
गोण्डा: पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायु सेना द्वारा की गई हवाई स्ट्राइक का आम जनमानस ने दिल खोल कर स्वागत किया है।वजीरगंज कस्बों गांवों में लोगों ने पटाखे जलाए एवं एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियां मनाई।
सुबह जैसे ही भारतीय वायु सेना की कार्यवाही की सूचना विभिन्न समाचार चैनलों द्वारा मिलते ही लोगों की खुशी का ठिकाना नही रहा। हर तरफ सिर्फ सेना और सरकार की करवाई की तारीफ हो रही थी।
बलेश्वरगंज कस्बे में में विजय पांडेय, देवेंद्र गोस्वामी, राजू मोदनवाल, कुलदीप आदि ने पटाखे छोड़ कर हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना की जय के नारे लगाए। वहीं वजीरगंज में कार्यक्रम में संदीप सोनी,अखिलेश कुमार कौशल,आशीष जायसवाल,राजन सोनी(राजा), मोहितराज कसौधन,राहुल कौशल,हेमंत कौशल,सुनील कौशल (मास्टर),सुशील कौशल,शिवमगन कनौजिया,शक्ति सोनी,विकास शर्मा,हिमांशु कौशल,संजय आदि ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, के नारे लगाते हुए खुशी व्यक्त किया। वही क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी लोगो ने पटाखे चला कर खुशी मनाई। चहुंओर भारतीय सेना एवं सरकार के करवाई की प्रसंशा की गई।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ