सुनील उपाध्याय
बस्ती। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से महिला कांग्रेस में भारी उत्साह है। आगामी लोकसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी करते हुये महिलायें केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनवाने में योगदान देंगी। यह बातें महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहीं।
वे कटेश्वरपार्क स्थित पार्टी दफ्तर पर महिला कार्यकत्रियों को सम्बोधित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उन्होने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर संवेदनशील हैं। लोकसभा चुनाव में योग्य महिलाओं को चुनाव लड़ने का अवसर दिया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की नाकामियां गिनाते हुये कहा कि यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने, गड्ढामुक्त सड़कों, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, किसानों से जुड़े वादों तथा युवाओं को रोजगार देने जैसे तमाम वादों पर बुरी तरह नाकाम रही है।
आगामी लोकसभा में किसान, महिलायें, नौजवान और शिक्षामित्र इसका मुहंतोड़ देगे। सांसद हरीश द्विवेदी एवं सुरेन्द्र सिंह द्वारा महिलाओं पर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि भाजपा ने महिलाओं को कभी सम्मान नहीं दिया। चौकीदार स्वयं महिलाओं को विधवा कहते हैं। ऐसे में भाजपा को महज एक कार्यकाल में जनता जान चुकी है, जो न किसानों की हितैषी है, न महिलाओं की और न नौजवानों की। पत्रकारों से बातचीत करने से पहले ममता चौधरी ने महिला संगठनों की गहन समीक्षा दी और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनमें जोश भरते हुये चुनाव जीतने का मंत्र दिया।
समीक्षा के दौरान जिलाध्यक्ष डा. शीला शर्मा, शहर अध्यक्ष नीलम विश्वकर्मा, सूफिया खातून, विनय विश्वकर्मा ने महिला कार्यकत्रियों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर रंजना सिंह, विमला राठी, ज्योति पाण्डेय, शकुन्तला देवी, मजू भट्ट, लक्ष्मी देवी, कंचन विश्वकर्मा, शशि शर्मा, राधा देवी, पूनम गुप्ता, देवता देवी, माया देवी, मोनिका, इसलावती, कुसुमलता, वीना शर्मा, मुन्नी देवी, प्रभा देवी, महिमा, सुमन, संध्या सिंह, रूपा यादव, वीना वर्मा, सीतापति, कमलावती, अन्नू मिश्रा, गीता, गोमती, कैलाशी देवी, सूरजा देवी, अनुसुइया, माया चौबे, ससीता आदि मौजूदा रहीं। ममता चौधरी ने कंचन विश्वकर्मा को बस्ती सदर ब्लाक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ