Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:कांग्रेस पर उंगलयिां उठाने वाली भाजपा अपने गिरेबान में झांक कर देखे:अखिलेश









सुनील उपाध्याय 
बस्ती। देश को आजाद कराने से लेकर किसानों की स्थिति सुधारने, उद्योगों को विकसित करने, जिस देश में सुई तक नहीं बनती थी वहां 70 वर्षो में मंगलग्रह तक पहुंचने की तकनीक उपलब्ध कराने में कांग्रेस की निर्णायक भूमिका रही है। 





आजाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू के पंचशील सिद्धान्त आज भी उपयोगी है। कांग्रेस पर उंगलयिां उठाने वाली भाजपा अपने गिरेबान में झांक कर देखे कि उसने  अपने कार्यकाल में किस प्रकार से देश को लगातार पीछे कर दिया। यह विचार किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने व्यक्त किया। वे गुरूवार को प्रेस क्लब में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामभवन शुक्ल के संयोजन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।





कहा कि जब कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक ने कहा कि कांग्रेस किसानों को कर्ज खोर बना रही है। भाजपा की सरकार ने देश को जी.एस.टी., नोटबंदी का दंश देकर बेरोजगारी बढाने का काम किया है। यह सरकार उपलब्धियों का ढोंग रचती है। चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का अरबों रूपया  बकाया है जो सरकार को दिखाई नहीं पड़ता। पूर्वान्चल के अनेक चीनी मिले बंद पड़ी है, किसान, नौजवान परेशान है। आने वाले लोकसभा के चुनाव में मतदाता भाजपा को करारा जबाब देंगे। 




कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, अजय कुमार पाण्डेय  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस कांग्रेस को समाप्त करने का संकल्प लेकर कांग्रेसमुक्त देश का नारा दिया था, 3 राज्योें के मतदाताओं ने भाजपा को करारा जबाब दे दिया है। आने वाले लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस अपने नीति, नेतृत्व और कार्यक्रम के बूते निर्णायक संघर्ष करने जा रही है। किसान इसमें मुख्य मुद्दा होगा। 




प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने किसानों का आवाहन किया कि वे जातियों में विभाजित न हों और कांग्रेस के साथ आगे बढे। सैनिकों के पराक्रम की सराहना करते हुये कहा कि संकट की घड़ी में समूचा देश सैनिकों के साथ है। बाल मुकुन्द मिश्र, साधूशरन आर्य, पवन कुमार चौरसिया, रमेश सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, जयन्त चौधरी, चन्द्रदेव पाण्डेय, संतकबीर नगर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राममूरत आर्य आदि ने कहा कि कांग्रेस एक आन्दोलन है और उसे भाजपा नहीं मिटा सकती।





जिलाध्यक्ष रामभवन शुक्ल ने प्रदेश अध्यक्ष, किसानों, मजदूरों, कांग्रेसजनों का स्वागत करते हुये कहा कि किसान कांग्रेस किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु जमीनी धरातल पर संघर्ष की धार तेज करेगी। 
कार्यकर्ता सम्मेलन में  प्रशान्त श्रीवास्तव, विश्वनाथ चौधरी, संजू त्रिपाठी, अजमतुल्लाह,  उदयभान शुक्ल, शिवकुमार पाण्डेय, सन्तोष सिंह, फूलचंद चौधरी, गुरूदीन निषाद, साहबराम चौधरी, शिवशंकर पाण्डेय, राम प्रकाश शुक्ल, राजेन्द्र तिवारी, कल्लू बाबा, काली प्रसाद शुक्ल, बब्लू यादव, राजू पाण्डेय, दीन दयाल पाण्डेय, मो. हमीद खजांची, रामचन्द्र शुक्ल, राम बिहारी शुक्ल, ओंकार शुक्ल, हजरत बाबा, सतिराम, अलीम के साथ ही किसान कांग्रेस के अनेक  पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे