Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा :पूर्व राज्य मंत्री ने शहीदों के परिवारों को ₹51000 देने की घोषणा की








डॉ ओपी भारती 
गोण्डा :वजीरगंज  विकास खण्ड परिसर के मीटिंग हाल में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गयी।जिसमें वित्त वर्ष 2019-20 में 62 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों हेतु 12 करोड़ रुपये की मनरेगा वित्त योजना व क्षेत्र पंचायत के राज्य वित्त की 45 लाख रुपयों की स्वीकृति प्रदान की गयी।





बैठक में गत वर्ष के 10 करोड़ रुपये के मनरेगा व्यय की पुष्टि भी की गई।बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री राम बहादुर सिंह रहे।अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख मांडवी सिंह ने की।
बैठक को खण्ड विकास अधिकारी पन्ना लाल, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह,सदस्य जिला पंचायत रणजीत सिंह"बबलू",सी एच सी अधीक्षक डा. आशुतोष शुक्ल,पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आर एस मिश्र ने भी सम्बोधित किया।





बैठक में शौचालय निर्माण में विकास खण्ड में प्रथम स्थान पाने वाली ग्राम पंचायत बिरहमतपुर के प्रधान प्रतिनिधि जावेद अहमद,मनरेगा कार्यों में प्रथम स्थान प्राप्त ग्राम पंचायत बेलिया के प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार मिश्र सहित महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लाक प्रमुख मांडवी सिंह व प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह द्वारा माल्यार्पण कर व शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।



बैठक में दो मिनट का मौन रख कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।पूर्व राज्य मंत्री राम बहादुर सिंह ने शहीद सीआरपीएफ  के परिवारों की सहायता निधि में 51000 रुपयों का सहयोग करने की घोषणा की।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे