Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:पुलिस को मिली बड़ी सफलता तिहरे हत्याकांड का किया खुलासा










अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम जोगिया वीर रजक पुरवा टोला आगया बुजुर्ग में गत 24/ 25 फरवरी की रात में अज्ञात हमलावरों द्वारा तीन लोगों की निशांस हत्या कर दी गई थी तथा हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसका इलाज अभी भी संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहा है । 







मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने तीन टीमों का गठन किया था जिसमें सर्विलांस टीम स्वाट टीम तथा रेहरा बाजार थाने की टीम शामिल थी । 5 दिनों तक लगातार मशक्कत करने के बाद टीमों को बड़ी सफलता मिल ही गई और उसने हत्या में शामिल मुख्य आरोपी मोहम्मद कलाम सहित हत्या की योजना बनाने तथा हत्या के लिए उकसाने के लिए शामिल पूर्व प्रधान समसुद्दीन खान तथा हत्या करने के लिए सुपारी देने वाला सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया  ।

              


बता दें कि 24/ 25 फरवरी की रात में ग्राम पंचायत आगया बुजुर्ग के मजरा जोगिया वीर रज्जक   पुरवा में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी । मरने वालों में गृह स्वामी जगराम उसका पुत्र राजू तथा पुत्री गुड़िया शामिल थी । जगराम की बहू निर्मला घायल अवस्था में अभी भी संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती है । पुलिस टीम ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जिसके बाद खुलासा हो सका है । 



पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने स्वयं लगातार तीन दिनों तक घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्रों पर गहनता से निगरानी रखी जिसके बाद 5 दिनों के अथक प्रयास से पुलिस को सफलता मिली और घटना में शामिल 3 व्यक्तियों की गिरफ्तारी कर ली गई जबकि दो अभियुक्त अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस पूरी सरगर्मी से कर रही है । पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार किए गए सद्दाम की बहन को लगभग 7 वर्ष पहले मृतक जगराम का पुत्र मोनू भगा के ले गया था जिसके बाद से सद्दाम बदला लेने के फिराक में था ।




 सद्दाम को उकसाने में पूर्व प्रधान समसुद्दीन खान का भी अहम रोल है । समसुद्दीन खान अपने चुनावी रंजिश का बदला भी लेना चाह रहा था । पुलिस को शमसुद्दीन द्वारा लिखे गए कई पत्र भी पुलिस को प्राप्त हुए हैं जिसमें समसुद्दीन में घटना को दूसरी तरफ मोड़ने का प्रयास किया है । पूर्व प्रधान समसुद्दीन ने एक तीर से दो निशाना करने का प्रयास किया । मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पट्टे की जमीन के लिए वर्तमान प्रधान व कुछ अन्य लोगों द्वारा रुपए लिए जाने के बाद भी पट्टा ना देने तथा मृतक की पुत्री के साथ बलात्कार किए जाने की शिकायत की गई है । यह सभी शिकायतें मृतक जगराम की ओर से दिखाई गई हैं । 





उन्होंने बताया कि महीनों से समसुद्दीन मनगढ़ंत कहानी गढ़ कर अपना चुनावी रंजिश निकालने की फिराक में था और इसी के उकसाने पर सद्दाम ने बदला लेने की भावना से कलाम तथा दो अन्य लोगों को पूरे परिवार की हत्या करने की सुपारी भी दे दी जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी  शीघ्र कर ली जाएगी । उन्होंने इस उपलब्धि के लिए पुलिस टीम को ₹25 हजार इनाम देने की घोषणा की है । 



गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार राजेश कुमार, उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार, उमेश कुमार बाजपेई, हेड कांस्टेबल लाल बिहारी, राजेश कुमार वर्मा, अर्जुन कुमार आर्य, रामानंद मौर्य, कांस्टेबल रणजीत कुमार, राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार तिवारी, सोनू कुमार, चंदन कुमार दुबे, अमित कुमार यादव, सौरभ सिंह, आकाश कुमार पांडे तथा कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह शामिल थे ।



 इसके अलावा सर्विलांस टीम के निरीक्षक अली हमजा सिद्दीकी, उप निरीक्षक चंद्रहास मिश्रा, कांस्टेबल रोहित कुमार शुक्ला तथा स्वाट टीम के उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, रामू सरोज, कांस्टेबल आदेश चोकर, बिरजू कुमार व जय प्रकाश सिंह शामिल थे जिनके अथक प्रयास से घटना का खुलासा किया जा सका है ।



 गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मोहम्मद कलाम पुत्र मुमताज निवासी कालू बनकट गुलरिया थाना रेहरा बाजार समसुद्दीन खान पुत्र सलाहुद्दीन खान निवासी महुआ डार थाना रेहरा बाजार तथा सद्दाम पुत्र निगाह मोहम्मद निवासी रज्जक पुरवा आगया बुजुर्ग थाना रेहरा बाजार शामिल है । इसके अलावा दो अभियुक्त अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे