Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:थाना समाधान दिवस में डीएम ने थाना अन्तू एवं सदर कोतवाली के फरियादियों की सुनी शिकायतें









शिवेश शुक्ल 
प्रतापगढ | जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र ने शनिवार को थाना अन्तू एवं सदर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में पहुॅचकर फरियादियों की शिकायतों को सुना।






समाधान दिवस के तहत जिलाधिकारी ने कोतवाली सदर में आये हुये फरियादियों की शिकायतों को सुना में एवं उनके निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण करने के लिये निर्देशित किया। उन्होने थाना कोतवाली सदर अन्तर्गत विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया जिनमें थाना दिवस का रजिस्टर, शस्त्र लाइसेन्स रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, गुण्डा एक्ट रजिस्टर आदि सम्मिलित है। 





हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर में 2018 की सूचना अंकित नही थी जिस पर जिलाधिकारी ने उसे सूचना अंकित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जिन रजिस्टरों का सत्यापन न हुआ हो उनका सत्यापन करा लें।जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस के अन्तर्गत थाना अन्तू पहुॅचकर फरियादियों की शिकायतों को क्रमबद्ध तरीके से सुना जिमसें कुल 10 शिकायते प्राप्त हुई। 



समाधान दिवस में शिकायकर्ता शिवकुमारी वर्मा पत्नी श्याम लाल ग्राम पथरहवा दॉदूपुरन सिंह ने शिकायत किया कि नन्हे वर्मा, गुरू वर्मा, राजेश वर्मा सुतगण राम गरीब द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर रहे जिस पर जिलाधिकारी ने एस0ओ0 अन्तू को निर्देशित किया कि आवेदिका के वैधानिक कब्जे को अतिक्रमण करने से रोक दें।



 शिकायतकर्ता केवला देवी ग्राम-चतुरपुर उमरी ने शिकायता किया कि हम तीन बहने है भाई नही है प्रार्थिनी के पिता सम्पूर्ण सम्पत्ति व वसीहत तीनो पुत्रियों के नाम पर कर दिया है और प्रार्थिनी के माता पिता की मृत्यु हो चुकी है तथा जमीन तीनों बहनों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, प्रार्थिनी की बीच वाली बहन प्रेमा देवी पुत्री स्व0 हड़डू खेत में 1/3 भाग के अनुसार हिस्सा बॉट दिया कि किन्तु मकान व आबादी में कब्जा कर रखी है दोनो बहनों को हिस्सा नही दे रही है जिस पर जिलाधिकारी ने एस0ओ0 को निर्देशित किया कि समझौते से इसका समाधान करायें।



 इसी प्रकार शिकायकर्ता फूलचन्द्र कोरी ग्राम व पो0-पाराहमीदपुर (गड़ही) ने शिकायत किया कि गाटा संख्या-1643 प्रार्थी की मकान आबादी एवं पुराने वृक्ष तथा कब्र स्थित है। प्रार्थी के ग्राम के रामलाल, भोला, शिवमूर्ति सुतगण केदार पासी, रामराज, अमृतलाल, बहादुर, राजाराम सुतगण भगौती सरहंग एवं दबंग किस्म के व्यक्ति है, प्रार्थी के पेड़ को ठोकेदार को बेचकर जबरन कटवा दिया प्रार्थी के मना करने पर गाली गुप्ता एवं जान से मारने की धमकी दिया और कहा कि थाना अदालत किया तो ठीक नही होगा और वह गुन्डई के बल पर कब्र तोड़ डाले और उस स्थान सुअर बाड़ा बना लिये।




उक्त प्रकरण पर जिलाधिकारी उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित करते हुये कहा कि मौके पर जांच कराकर विवाद का निस्तारण कराया जाये। इसके अलावा शिकायतकर्ता सन्तलाल सुत सुन्दर निवासी रघुनाथपुर, महिपाल सरोज ग्राम तेतारपुर रसूलपुर गुलरहा, शोभनाथ वर्मा ग्राम जोरई छतरपुर आदि ने अपनी-अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिये निर्देशित किया।



 उन्होने थाना अन्तू में समस्त रजिस्टरों का अवलोकन किया और शस्त्र लाइसेन्स के रजिस्टर में समस्त सूचनायें अंकित की जाये और उसका सत्यापन किया जाये। उन्होने एस0ओ0 को निर्देशित करते हुये कहा कि जितने भी पोलिंग बूथ वहां की लिस्ट मंगवा ले और चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों को बुलाकर एक बैठक कर लें अगर निर्वाचन में किसी भी प्रकार की घटना घटित होती है तो सम्बन्धित लोगों के खिलाफ पहले कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे