Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:मतदान केन्द्रों पर बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्थायें पूर्ण करायें: डीएम








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। 




बैठक में उन्होने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित करते हुये कहा कि जितने भी पोलिंग बूथ है वहां पर बिजली की समुचित व्यवस्था पूर्ण करा लें जिससे निर्वाचन के समय किसी भी परेशान का सामना न करना पड़े। उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जनपद स्तर पर लोकसभा सामान्य निर्वाचन से सम्बन्धित एक व्हाट्सएप गु्रप बना लिये जाये जिससे निर्वाचन से सम्बन्धित सूचनाओं की जानकारी ग्रुप के माध्यम से प्राप्त होती रहे।



 जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी, आशा, प्रधानाध्यापक, कोटेदार के साथ मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध बैठक कर लें और ग्रामवासियों को मतदाता की शपथ दिलाये जिससे कि मतदान शत् प्रतिशत बूथ पर हो सके।




 बैठक में यह भी बताया गया कि 550 स्कूल को मॉडल बूथ बनाया जायेगा तथा जिन विद्यालयों में जल, शौचालय आदि की व्यवस्थायें ठीक नही उन्हें जल्द से जल्द से दुरूस्त करा लिया जाये नही तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रुधन वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र, यूनिसेफ के डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट शिवकान्त द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सम्बन्धित अधिकारी सहित पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रान्तिकारी भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे