Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:पूरेईश्वर नाथ शिव मंदिर पर विराट कवि सम्मेलन 4 को









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | शहर से सटे ग्राम सभा पूरे ईश्वर नाथ स्थित शिवाला  मंदिर पर आगामी 4 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रत्येक वर्षों की भॉति  आयोजित होने  वाला मेला के अवसर पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है,जिसकी तैयारियों को लेकर आयोजक मंडल पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है |




मंदिर परिसर के आस पास की साफ सफाई मंदिर की साज सज्जा को लेकर लगभग तैयारियां पूर्ण हो चुकी है |उक्त  कार्यक्रम में प्रमुख आकर्षण के रूप में मुंबई के कलाकार प्रतापगढ़ जमी के लाल पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी जी मौजूद रहेंगे इसके साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के समीक्षा अधिकारी गिरीश द्विवेदी,  असिस्टेंट कमिश्नर  सेल टैक्स मनोज मिश्रा ,मुख्य  स्थाई अधिवक्ता उत्तर प्रदेश शासन उच्च न्यायालय लखनऊ राजेश पांडे एडवोकेट , तथा सदर विधायक संगम लाल गुप्ता के कर कमलों द्वारा होगा| 




बता दें कि यह शिव मंदिर लगभग  एक सौ वर्ष पूर्व गांव के महाजन सुभागी के कर कमलों द्वारा स्थापित किया गया था | कहा जाता है कि इस  शिव मंदिर पर श्रद्धा मन से पूजा अर्चन करने के बाद जो लोग मन्नतें मांगते हैं भगवान भोले शिव उनकी मिन्नत को पूरा करते हैं | गांव के ही नहीं इस मंदिर पर आसपास के साथ ही कई गांव के श्रद्धालुओं की भीड़ उमडा करती है और दिन भर पूजन अर्चन के साथ  हर हर महादेव के जयकारे के साथ  घंटा घड़ियालयो  की गूंज बनी रहती है इसी के साथ ही विशाल मेला लगता है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे