Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:महाशिवरात्रि के मद्देनजर किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : डीआईजी








सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेंगे शरारती तत्व
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। देवीपाटन परिक्षेत्र के गोण्डा व बलरामपुर जिलों में स्थित ऐतिहासिक दुःखहरण नाथ मंदिर, पृथ्वी नाथ मंदिर व अन्य शिवालयों में सोमवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक व विशाल मेले के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये हैं।





 ये जानकारी यहां पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने देते हुए बताया कि गोण्डा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में महाभारत काल के विख्यात प्राचीन पृथ्वीनाथ मंदिर, नगर कोतवाली के पास स्थित त्रेतायुग के सुप्रसिद्ध बाबा दुःखहरणनाथ मंदिर और भारत नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले के तुलसीपुर इलाके के पाटन गांव में स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में दूर दराज से आकर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करने वाले पुरूष व महिला समेत लाखों शिवभक्तों की आमद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर कई प्रमुख मार्गों पर यातायात मार्ग परिवर्तन किया गया है।





 उन्होंने बताया कि मंदिर के आसपास बैरिकेटिंग की व्यवस्था कर चारों तरफ सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय कर शरारती तत्वों पर पैनी निगाह रखी जा रही है।
    



डीआईजी ने बताया कि मेलार्थियों की सुरक्षा के साथ सुख सुविधा के लिए खोया पाया, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन दल, मेटल डिटेक्टर, बम निरोधक दस्ते, स्वान दल, यातायात पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी जवान, पीएसी, नागरिक पुलिस, क्विक रेस्पांस टीम, एम्बुलेन्स सहित सभी प्रकार के सुरक्षात्मक इंतजामात किये गये हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं की विशेष सुरक्षा के दृष्टिगत एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला विंग की टुकड़ियां लगायी गई हैं। मंदिरों में लगने वाली कतारों के इर्द-गिर्द जवानों को तैनात किया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे