Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:पर्यावरण संरक्षण परिसर के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण









सुनील उपाध्याय 
बस्ती ।  रविवार को बस्ती सदर विकास खण्ड के माडल प्राथमिक विद्यालय परसा जागीर में सदर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार ने जन सहभागीय पर्यावरण संरक्षणीय परिसर के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण किया। कहा कि अन्य विद्यालयों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिये कि किस तरह से पिछले पांच वर्षो के अथक परिश्रम से समूचे परिसर को विभिन्न प्रकार के वृक्ष, औषधीय पौधों से समृद्ध किया गया है। 





संचालन करते हुये सहायक अध्यापक डा. शिव प्रसाद ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व विद्यालय परिसर को हरा भरा करने की सामूहिक पहल शुरू हुई। शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों के निरन्तर लगन का परिणाम है कि आज यहां विभिन्न दुर्लभ प्रजाति के पौधे मिल जायेंगे। इस वातावरण में पठन पाठन का बेहतर वातावरण बनता है। 




प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार यादव ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुये पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रामचरित्र चौधरी, सुखराम, ओम प्रकाश, अनिल के साथ ही ग्राम प्रधान राम मूरत, शिवमूरत, जुग्गीलाल, राकेश पाण्डेय, धर्मेन्द्र, सुबराती, भगवानदास, राजमन, गया प्रसाद, गोरखनाथ, विश्राम, रामजतन, दीन दयाल, देवव्रत, बिहारी, शिवपूजन, नारद, राम प्रकाश के साथ ही शिक्षक, अभिभावक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे