Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:भाजपा किसान मोर्चा ने अभिनन्दन के वापसी पर बांटी मिठाई








सुनील उपाध्याय 
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी के नेतृत्व में रविवार को विंग कमाण्डर अभिनन्दन के सुरक्षित वापसी और अघोषित युद्ध में वीरता का प्रदर्शन करने वाले जवानों के सम्मान में गांधीनगर चौराहे  पर मिठाई वितरित कर प्रसन्नता व्यक्त किया गया।





गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय सेना संकट के हर समय में खरी उतरी है। आतंकवाद के सफाये के लिये चलाये गये अभियान में सेना ने पड़ोसी पाक में सक्रिय आतंकियों और उनके ठिकानों की कमर तोड़ दिया है। विंग कमाण्डर अभिनन्दन की सुरक्षित वापसी भारत के कूटनीति की बड़ी विजय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री  निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के त्वरित निर्णय का परिणाम है कि भारत एक बार फिर विजेता बनकर उभरा है। जिन सैनिकों ने अपने प्राण गंवा दिये उनका योगदान देश सदैव याद रखेगा। 



गांधीनगर चौराहे पर मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त करने वालों में किसान मोर्चा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी रमेश कुमार गुप्ता, राजन श्रीवास्तव, दीपक, वृजेश, राधे कृष्ण शुक्ल, सुनील, राजा, देवपूजा, अनिल कुमार पाण्डेय, अमर सोनी, अजय कुमार श्रीवास्तव, के साथ ही अनेक स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे