सुनील उपाध्याय
बस्ती। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेले में आने वाले श्रद्धालु सुविधा पूर्वक मेले तक पहुंच सके इसके लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कराई गई है साथ ही साथ सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भी भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है
आज जिलाधिकारी राजशेखर द्वारा भदेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया बस्ती जिले में भदेश्वर नाथ धाम सहित गोटवा, करण , देवरिया झूंगीनाथ, सहित दर्जनों शिवालयों पर भारी संख्या में भक्त पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। बस्ती जिले के बाबा भदेश्वर नाथ धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर बस्ती जिले से ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग आकर जलाभिषेक कर अपन अपनी मन्नतें मानते हैं


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ