शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। शहर के देवकली मोहल्ले में रविवार को स्नातक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्नातक एमएलसी कांति सिंह ने अलग- अलग ब्लाक के अनुदेशक व शिक्षामित्रों को सम्मानित किया।
इसके उपरान्त पत्रकार वार्ता करते हुए एमएलसी ने अपनी उपलब्धि गिनाई। कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में एमएलसी कांति सिंह ने कहा कि उन्होंने ने शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के लिए लड़ाई लड़ी। वह आगे भी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
दावा किया कि उनके प्रयास से सूबे की सरकार ने दो सौ करोड़ का बजट मानदेय बढ़ाने के लिए दिया। प्रतापगढ़ की 17 ब्लाक के अलग- अलग विद्यालय में उन्होंने ने 304 हैंडपंप व लगभग 37 लाख रुपये का बजट विद्यालय की सड़कों को बनाने के लिए दिया।
पत्रकारों ने प्रश्न करते हुए यह पूछा कि वह चुनाव में विजयी होने के पूरे पांच वर्ष बाद जिले में पहुंची हें। इसपर जवाब देते हुए एमएलसी कांति सिंह ने कहा कि उनके जिम्मे सात जिले हैं इस कारण वह प्रतापगढ़ का दौरा समय- समय पर कर रही थी। उन्होंने ने बताया कि पुलवामा की घटना में शहीद होने वाले उन्नाव जनपद के अजीत सिंह के परिजनों को दो लाख की आर्थिक सहायत दी। परिवार के एक व्यक्ति को अपने निजी विद्यालय में नौकरी व शहीद के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ