अलीम खान
अमेठी 03 मार्च 2019, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने अमेठी दौरे के दौरान विशाल जन-सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश और अमेठी के विकास के लिए हमारी सरकार ने जो कार्य किये है उन्हें और तीव्र गति देने के आज आप सब लोंगों के बीच में उपस्थित हुआ हूॅ। प्रधानमंत्री ने एचएएल कोरवा में आर्डिनेन्श फैक्ट्री को शुरू करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि इस आर्डिनेन्श फैक्ट्री में देश के सैनिकों के लिए दुनिया की सबसे आधुनिक ए0के-203 रायफल का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा िक इस फैक्ट्री के शुरू होने से जहां अमेठी के लघु उद्यामियों को व्यापार तथा जनता को रोजगार मिलेगा वहीं देश के सैनिक सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम गरीबों को सशक्त बनाकर उनकी गरीबी को समाप्त करने के लिए इतनी ताकत दे रहें हैं कि उनकी गरीबी समाप्त हो जायेगी तथा उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के किसानो के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारम्भ कर देश के 12 करोड किसान लाभान्वित हो रहे हैं तथा रू0 2000 की प्रथम किस्त उनके खाते में सीधे भेजी जा चुकी है व जिनके खातों में अभी तक धनराशि नहीं पहुची है उन पात्र किसानों के खाते में धनराशि जल्द ही पहुॅच जायेगी। और उन्होंने यह भी कहा कि किसान भाई इस पैसे से खाद, बीज, कीटनाशक दवाएं आदि खरीद सकेंगे। इस दौरान मा0 प्रधनमंत्री जी ने 418 करोड 73 लाख 22 हजार की लागत से 08 परियोजनाओं का शिलान्याश किया तथा 118 करोड 56 लाख 47 हजार की लागत से 09 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया और कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के गराबों, किसानों , नौजवानों तथा बेरोजगारों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर जो कार्य किया है वह अत्यन्त प्रसंशनीय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री ने स्वच्छता कर्मियों को जो सम्मान दिया है वह सम्मान पहली बार हुआ है। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत करके देश की ग्रामीण परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया है। तथा प्रधानमंत्री जनधन योजना में गरीबों के निशुल्क खाते खोले है। उन्होंने कहा कि सौभाग्या योजना के अन्तर्गत जनपद अमेठी में 68 हजार लाभार्थियों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया गया है तथा आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत जनपद अमेठी में 01 लाख 26 हजार परिवारों को लाभान्वित किया गया है।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में जनपद अमेठी में दुनिया की सबसे आधुनिक ए0के0 203 रायफल गन बनाने की आर्डिनेन्स फैक्ट्री को शुरू किया जायेगा। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी सहित राज्यमंत्री मोहसिन रजा, राज्यमंत्री सुरेश पासी, विधायक अमेठी श्रीमती गरिमा सिंह, विधायक तिलोई मंयकेश्वर शरण सिंह, विधायक सलोन दलबहादुर कोरी ने जनसभा को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान आयुक्त फैजाबाद मण्डल मनोज मिश्र, आईजी संजीव गुप्ता, जिलाधिकारी राम मनोहर मिश्र, पुलिस अधिक्षक राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ