Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:पात्रों को योजनाओं का लाभ मुहैया कराएं अधिकारी : लल्ला भैया









मोहम्मद इरफान
करनैलगंज, गोंडा। करनैलगंज के भाजपा विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ने करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में पारदर्शी विकास कार्य, पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, सुरक्षा एवं अन्य प्रशासनिक कर्मचारियों को चेतावनी दी है की किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए और यदि किसी के विरुद्ध शिकायतें प्राप्त होती हैं तो शासन स्तर से उसके विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी।





     भाजपा विधायक लल्ला भैया ने रविवार को कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर ईमानदारी के साथ पहुंचाया जाए। इसके साथ ही पात्र लोगों को उसके लाभ दिए जाएं। किसी भी योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार आदि की शिकायतें प्राप्त हुईं तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध शासन स्तर पर रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई कराई जाएगी।




 विधायक प्रतिनिधि शंकर प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा कि लगातार तहसील, ब्लाक एवं पुलिस थानों पर नजर रखी जा रही है और सरकार की मंशानुरूप पारदर्शी कार्य एवं जनता को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर निगरानी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि तमाम शिकायतें शासन स्तर पर जा रही हैं। इसे कम करने के लिए उनका सही निस्तारण कराना स्थानीय अधिकारियों का दायित्व है। उसमें शिथिलता कतई न की जाए।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे