Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:खुद को मृतक दिखाकर था फरार,भेष बदलकर कर रहा था मादक पदार्थो की तस्करी







रमेश कुमार मिश्र.
गोण्डा:तरबगंज थानाक्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त एक युवक को पुलिस ने किया गिरप्तार।भेष बदलकर रह रहा था मादक पदार्थो का अबैध कारोबार।खुद को मृतक दिखाकर लगभग तीन साल से फरार होकर दूसरे के ऊपर घरवाले लिखाना चाहते थे हत्या का मुकदमा।थाने मे गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।



    
बताते चले की जनपद गोण्डा में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी/विक्री करने वाले अपराधियों के  विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश आर0पी0 सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा ने  संजय कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज गोण्डा को दिया था।



 उक्त निर्देश के अनुक्रम में महेन्द्र कुमार अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा व कृष्ण चन्द्र सिंह क्षेत्राधिकारी तरबगंज गोण्डा के निर्देशन में दिनांक 02/03/2019 को प्र0नि0 तरबगंज संजय कुमार दूबे मय हमराहीगण के समय 09.40बजे रात्रि मे दुर्जनपुरघाट के पास से 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया जिसके पास 01 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद हुआ।अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना तरबगंज पर मु0अ0स0 58/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है । 

गिरप्तार अभियुक्त 
मंझे यादव पुत्र रामबदल यादव निवासी मंगलीपुरवा मौजा रानीपुर थाना तरबगंज गोण्डा है।इनके पास से
1.01 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे