अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।कोतवाली रूदौली क्षेत्र मे अलग अलग मार्ग दुर्घटना मे एक की मौत हो गई जबकि गम्भीर रूप से घायल एक युवक को सीएचसी रूदौली से ट्रामा सेन्टर लखनऊ रिफर कर दिया गया जहां पर हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर सोमवार को सुबह एक कार अनियन्त्रित हो गई और ढाबे पर जलपान के लिए रुकी अज्ञात ट्रक मे जा घुसी जिसमे चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची एनएचआई की एम्बुलेन्स गम्भीर हालत मे जिला चिकित्सालय अयोध्या ले गई जिला चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही रास्ते मे ही दम तोड दिया।
जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लोहियापुल के समीप यादव ढाबा के सामने चालक ट्रक खडी कर होटल पर जलपान कर रहा था कि पीछे से आ रही मारूती यूपी32 सीटी 7100 ट्रक मे जा घुसी जिसमे
चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया घटना स्थल पर उपस्थित लोग जबतक घायल को कार से निकालकर बाहर निकालकर ट्रक का नम्बर लेना चाहा तबतक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया मौके पर मौजूद लोगो ने घायल की मोबाईल मे डायल काल पर सम्पर्क किया तो घायल की पहचान अमानीगंज बीडीओ के रूप मे हुई घटना की सूचना पर पहुंची भेलसर चौकी पुलिस व एनएचआई की एम्बुलेन्स ने गम्भीर रूप घायल अमानीगंज बीडीओ को जिला चिकित्सालय फैजाबाद अयोध्या भेजा अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई घटना के बाद मौके से ट्रक फरार बताया जा रहा है।
उधर घटना की सूचना पाते ही कोतवाल रूदौली विश्वनाथ यादव ने घटना स्थल पर पहुचकर निरीक्षण किया।चौकी प्रभारी भेलसर निर्मल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जनार्दन पुत्र रमई (51) वर्ष निवासी कमालपुर पोस्ट बागनपट्टी जनपद जौनपुर के रूप मे हुई है जिनको गम्भीर हालत मे जिला अस्पताल एनएचआई की एम्बुलेन्स से भेजा गया था लेकिन असपताल पहुचने से पहले ही उनकी मौत हो गई जो अमानीगंज मे खण्ड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत वहीं यादव ढाबा पर जलपान के खडा ट्रक दुर्घटना के बाद फरार हो गया बीडीओ अमानीगंज खुद गाडी चला रहे थे घटना स्थल से उनकी गाडी मे एक अदद लेपटाप और मारूफ अहमद के नाम से सवा दो लाख रूपए का चेक व दस हजार आठ सौ पचास रुपए नगद व एक अदद मोबाईल बैग उनके घर वाले आए थे ले गए और ट्रक मौके से फरार हो गया।
दूसरी घटना इसी चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के अल्हवाना मोड के समीप घटी जिसमे फैजाबाद से लखनऊ की ओर जा रही कार यूपी70 सीके 1051अनियन्त्रित होकर पेड से टकरा गई जिसपर पति पत्नी सहित चार लोग सवार बताए ।जाते है उपनिरीक्षक अशोक कुमार पाठक ने बताया कि कार मे सवार अवनीश पाठक 35 अराधना पाठक 30 बारह व दस वर्ष के दो बच्चे थे यह पूरी फैमिली के साथ अम्बेडकर जनपद इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के उतरहबू गांव से संसिटी कालोनी 633/12 चिन्हट लखनऊ जा रहे थे साथ ही बताया कि अवनीश पाठक को गम्भीर चोटें आई है जिनको सीएचसी रूदौली ईलाज के लिए भेजा गया था जहां पर चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देखते हुए ट्रामा सेन्टर लखनऊ रिफर कर दिया।
वहीं भेलसर चौकी क्षेत्र मे तीसरी घटना लगभग तीन बजे के आसपास घटी जिसमे दरवाजे पर खेल रहे तीन सगे भाईयों को अनियन्त्रित बुलेरो ने रौंदते हुए गड्ढे मे जा घुसी सूचना पर पहुची डायल 100 व चौकी प्रभारी ने तीनो बच्चों को सीएचसी रूदौली ले गए प्रयक्षदर्शियों की मानें तो गाडी यूपी41 जी 0176 सेक्टर मजिस्ट्रेट की बताई जाती है जिसमे केवल चालक ही सवार बताया जा रहा है मौके पर कोतवाल विश्वनाथ यादव महिला पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर परिजनों को समझाया बुझाया और समुचित इलाज करवाने का आशवासन परिजनों को
दिया इस सम्बन्ध मे कोतवाली प्रभारी रूदौली ने बताया कि गोबिन्द (15) अमन (10) व अमरजीत (6) पुत्रगण रामहेत निवासी कूढा सादात घायल हुए थे
जिनको डायल100 की गाडी से सीएचसी रूदौली भेजा गया है दुर्घटना मे शामिल बुलेरो के सम्बन्ध मे जानकारी न होने की बात कही | वहीं सीएचसी चिकिसक मुईनुद्दीन ने बताया कि अमन व गोबिन्द के पैर मे फ्रेक्चर होने के कारण जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया है। जबकि अमरजीत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ