सुनील उपाध्याय
बस्ती। बस्ती जिले में 20 लोंगों से लदी नाव के डूबने की खबर है। घटना जिले के दुबौलिया इलाके के पन्डूल घाट स्थित मनोरामा नदी की है जहां नदी पार कर श्रद्धालु शिव मंदिर पर जलाभिषेक के लिये आ रहे थे।
इस घटना में एक महिला के डूब कर मरने की सूचना है जिसकी पहचान पास के गांव की निशा सिंह के रूप में हुई।
दोपहर मनोरामा नदी पर अचानक हड़कंप मच गया जब लगभग बीस लोंगों से लदी नाव डूबने लगी जिसमे सवार सभी छोटे बड़े नदी में समा गए घटना देख स्थानीय लोंगों ने आनन फानन में जुट कर सबको बचालिया किंतु एक महिला निशा सिंह को नहीं बचाया जा सका


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ