Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:मजलूमों की सहायता में डायल हंड्रेड पुलिस रहती है तत्पर








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। यूपी डायल हंड्रेड पुलिस टीम गरीबों मजलूम तथा दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए ईश्वरीय वरदान के रुप में साबित हो रहे हैं । भले ही लोग डायल हंड्रेड की दबी जुबान निंदा कर रहे हो लेकिन जो अच्छे कार्य सामने दिखाई दे रहे हैं वह तमाम बुराइयों पर भारी हैं । 




आए दिन दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों को डायल हंड्रेड पुलिस अपनी गाड़ी से अस्पतालों में भर्ती करा रही है । एंबुलेंस से पहले पहुंचकर लोगों को सहायता प्रदान करके कई लोगों की जान जाने से भी यूपी 100 पुलिस बचा रही है । डायल हंड्रेड पुलिस के इस सराहनीय कार्य की लोगों द्वारा प्रशंसा भी की जा रही है । घटना कोई भी हो हर मोड़ पर यूपी डायल हंड्रेड की टीम मौजूद पाई जाती है । इसमें कोई शक नहीं की सरकार की मंशा के अनुरूप डायल हंड्रेड पुलिस खरा उतरने का प्रयास कर रही है । यूपी 100 पुलिस के दो अलग-अलग टीमों का सराहनीय कार्य का आज भी देखने को मिला ।

                 


 पहली घटना में यूपी 100 ने घायल  वृद्ध महिला को अस्पताल पहुंचाकर उसके सहायता की । दरअसल सोमवार 4 मार्च को यूपी 100 मुख्यालय लखनऊ द्वारा सूचना मिला कि थाना पचपेड़वा के नौबस्ता गांव के मेन सड़क पर मोटरसाइकिल सवार ने किसी वृद्ध महिला को ठोकर मार दिया है और वह महिला घायल अवस्था में सड़क पर तड़प रही है ।



यूपी 100 कंट्रोल रूम पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देशन पर पीअरवी 2473 द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल महिला श्रीमती माया देवी पत्नी कल्लू (65) निवासी नौबस्ता थाना पचपेड़वा को अपने वाहन से प्राथमिक चिकित्सालय पचपेड़वा में भर्ती कराकर उनके परिवारजनों को सूचित किया ।


                     

 दूसरी घटना मे पीआरबी 2488 द्वारा भटकते बच्चे की सूचना मिलते ही तत्काल तत्परता दिखाते हुए  7 वर्षीय बच्चे को उसके  परिजनों को सौंपा गया जो गुमडी ग्रामसभा थाना उतरौला  में था।  इस कार्य से  उसके परिजनों द्वारा पीआरबी कर्मियों की भूरी- प्रशंसा की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे