डॉ ओपी भारती
वजीरगंज(गोंडा) हर - हर बम- बम, ॐ नमः शिवाय, बोलबम, हर हर महादेव के जयघोष के साथ बालेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए उमड़े जन सैलाब ने बीते वर्षों की भीड़ के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जलाभिषेक के लिए लोगों को घंटो लाइन में लगना पड़ा।
बीच लाइन में घुसने को लेकर पुलिस के जवानों से बहस भी होती रही। यह देख कर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। क्षेत्रधिकारी केसी सिंह व
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह,चौकी इंचार्ज राम प्रकाश कई उपनिरीक्षको व दो दर्जन से अधिक सिपाहियों के साथ भीड़ को संभालने के लिए मोर्चा संभाला हुआ था पर भीड़ थी कि कम होने का नाम नही ले रही थी।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह,चौकी इंचार्ज राम प्रकाश कई उपनिरीक्षको व दो दर्जन से अधिक सिपाहियों के साथ भीड़ को संभालने के लिए मोर्चा संभाला हुआ था पर भीड़ थी कि कम होने का नाम नही ले रही थी।
कल हुई बारिश के चलते मेला कीचड़ युक्त रहा। दुकानदारों द्वारा अवैध वसूली की शिकायत की गई। तो कुछ शरारती तत्वों द्वारा तमाम बाइकों को पंचर किया गया जिससे मेलार्थियों को परेशानी हुई वही पंचर बनाने वालों ने मनमाने दाम लिए। मेले में अनेक धार्मिक गतिविधियां भी होती रहीं। क्षेत्राधिकारी कृष्णचंद्र सिंह ने बताया कि मेले में भारी भीड़ रही , मेले का शांति पूर्वक सम्पन्न होना सुकून भरा रहा।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ