Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:पुलिस अधीक्षक ने उतरौला सर्किल के सभी थानों का किया निरीक्षण








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। कहा जाता है कि किसी भी टीम का मुखिया यदि न्याय प्रिय व अच्छी कार्यशैली का हो तो उसके टीम के अन्य सदस्य देश स्वयं उसी अनुरूप कार्य करने लगते हैं । कुछ ऐसा ही नजरिया जनपद बलरामपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य का दिखाई दे रहा है ।





एसपी अनुराग आर्य ने जिले का कमान संभालते ही सभी थानाध्यक्षों तथा पुलिस के अधिकारियों को अस्पष्ट निर्देश दिया था कि अब उन्हे मित्र पुलिस बनकर कार्य करना होगा । अपराधियों के साथ शक्ति तथा आम जनता के साथ मित्रवत व्यवहार जरूरी है ।
उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, साफ सफाई, कार्य करने के तौर तरीके विशेषकर पुलिसकर्मियों के वर्दी की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया है । उन्होंने लगातार निरीक्षण करके थाना तथा चौकियों के स्थिति में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश लगातार देना जारी रखा है । 




लगातार निरीक्षण  के क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा उतरौला सर्किल के सभी थानों का निरीक्षण किया गया । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे