गोण्डा: मनकापुर पुलिस ने चार लोगो के विरुद्व दलित उत्पीडन का मामला दर्ज किया है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी सुरेन्द्र प्रताप पुत्र सदलू राम पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि घर के बगल पीछे की तरफ घारी है।जो गिर चुकी है।जिसमें नाबदान का पानी गिरता था।
जिसकी सफाई सोमवार को दस बजे कर रहा था कि गांव के ही विपक्षी वृज भूषण शर्मा पुत्र जग प्रसाद आ कर रोकते हुए कहा कि शाम को चाचा-पिता आयेगें तब साफ करना।जिस पर पीडित मान गया।शाम को पीडित एक निमंत्रण में चला गया।इसी दौरान वृज भूषण शर्मा अपने परिवार जनो में वृज मोहन पुत्र जग प्रसाद,उमेश कुमार पुत्र वृज भूषण व अखिलेश कुमारी पुत्री वृज मोहन लाठी-डंडा से लैस होकर पत्नी तारा देवी,पुत्री बेवी,हिमांशी व पीडित को घर में घुस कर गाली-गुप्ता देते व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मार-पीट कर हाथ-पैर तोड दिया।
मार-पीट की सूचना पीडित डायल100को दी और पुलिस आते ही विपक्षी भाग गये।मामले में पुलिस ने पीडित के तहरीर पर विपक्षी उपरोक्त के विरुद्व घर में घुस कर मार-पीट-गाली-गुप्ता व दलित उत्पीडन समेत विभिन्न धाराअोप्राथमिकी दर्ज कर ली है।वही प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ