अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।कोतवाली के चंद कदमों पर पुलिस बूथ, वह भी व्यापारिक दृष्टिकोण से अतिसंवेदनशील कहे जाने वाले चौक का क्षेत्र, जहां 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है। रात भी गश्त भी चलती है। फिर भी दो दुकानों में लाखों की चोरी हो गयी।
पुलिस को चोरों की यह खुली चुनौती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा का कहना है कि चोरी हुए समान की लगात का आंकलन व्यापारियों के द्वारा किया जा रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है।
चौक से रिकाबगंज मार्ग पर सुन्दरलाल रघुबीर प्रसाद सरार्फ की दुकान है। दुकान की छत से चोर लोहे का दरवाजा तोड़कर नीचे आये तथा ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चोरों ने तोड़ दिया। सीओं अरविंद चौरसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। इस दुकान के बगल कपड़े की दुकान से भी चोरो ने हजारां की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पुलिस कर रही है गहराई से जांच ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ