सुनील उपाध्याय
बस्ती। प्रधानमंत्री ने आज अहमदाबाद से प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना का शुभारंभ किया । वही आज बस्ती जिले में भी आज प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना के तहत लाभार्थियों को सांसद हरीश द्विवेदी मंडलायुक्त अनिल सागर जिलाधिकारी राजशेखर द्वारा कार्ड वितरण कर योजना का शुभारंभ किया गया।
सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम मानधन पेंशन योजना असंगठित छेत्र के लोगो को लाभन्वित करने क्व उद्देश्य से लागू की गई है। योजना में जितना प्रीमियम लाभार्थी जमा करेंगे उतना ही सरकार देगी। 60 साल की उम्र के बाद उन्हें 3000 की पेंशन मिलेगी। बस्ती जिले में अब तक 2082 लोगो का रजिस्ट्रेशन किया गया है।
इस योजना से जिले में लाखों लोग लाभान्वित होंगे । इस दौरान सांसद हरीश द्विवेदी , मंडलायुक्त अनिल सागर, जिलाधिकारी राजशेखर , जिलाध्यक्ष पवन कसौधन , प्रमोद पांडेय राकेश श्रीवास्तव, सी एस सी टीम के जिला प्रबन्धक सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ