सुनील उपाध्याय
बस्ती। ग्रामीणों ने आज ग्राम पंचायत माझा मानपुर में बस्ती गोंडा को जोड़ने वाली बेलवरिया जंगल से माझा मानपुर की जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर माझा मानपुर के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष चंद चौधरी ने कहा गौर ब्लाक के उत्तरी सिरे पर स्थित विशुही नदी के बेलवरिया घाट पर बने पक्के पुल का एप्रोच और सड़क काफी नीचा व विगत 15 बर्षो से जर्जर है ,जिससे बरसात के दिन में सड़क जलमग्न हो जाती है परिणाम स्वरुप माझा मानपुर का सड़क संपर्क जनपद के समस्त कार्यालयों ,स्कूलों ,अस्पतालों आदि से टूट जाता है ,समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय जनता ने अनेकों बार आंदोलन किया पर कोई समाधान नहीं हुआ।
उदय राज चौधरी ने चुनाव बहिष्कार का समर्थन करते हुए कहा कि विगत 15 वर्षों में सभी प्रमुख दलो सपा ,बसपा व भाजपा की सरकार में यह सड़क पूर्णयता उपेक्षित रही ,चुनाव पूर्व समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता चुनाव का बहिष्कार करेगी।
इस अवसर पर उदय राज चौधरी, रक्षा राम ,दुर्गा प्रसाद यादव, राम चरित्र गौतम ,मनसा राम वर्मा ,त्रिवेणी वर्मा ,राम बोध चौधरी ,राहुल चौधरी ,राजेंद्र प्रसाद ,तुलसीराम निषाद ,सुरेंद्र वर्मा ,गंगाराम निषाद ,राम रतन, सभा जीत वर्मा, साधु चौधरी, राम सुधी चौधरी, राम तीर्थ,हरिश्चंद्र वर्मा,संजय निषाद, जगराम गोंड़,राम भवन पटेल आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ