Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस तहसील बलरामपुर सभागार में सम्पन्न









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या की अध्यक्षता में तहसील सदर बलरामपुर में संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक ने आने वाले फरियादियों की शिकायते सुनी व उसका निस्तारण किये जाने का निर्देश संबन्धित अधिकारियों को दिया ।





 जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 65 प्रार्थना पत्र आये जिनमे से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया तथा अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण संबन्धित अधिकारी को जल्द से जल्द किये जाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने राजस्व विभाग से संबन्धित भूमि, खड़जे, चकरोड, शहीद जमीनी विवाद के मामले ज्यादा संख्या में आने पर संबन्धित कानूनगो व लेखपालों को  मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने संबन्धित अधिकारियों को आइजीआरएस पर लंबित पड़े शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारण करने का निर्देश दिया । उन्होने कहा कि कोई भी शिकायत का निस्तारण डिफाल्टर श्रेणी में जाने से करें। 




संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर नागेन्द्र नाथ यादव, सीएमओ डा0 घनश्याम सिंह, तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य, अपर डीएफओ अनिल कुमार श्रीवास्तव, पीडी अनिल कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार, डीपीओ सत्येन्द्र सिंह, अल्पसंख्यक अधिकारी पवन कुमार सिंह, अधि0 अभि0 जल निगम मनोज कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, ईओ तुलसीपुर, जिला मत्स्य अधिकारी, तुलसीपुर तहसील के समस्त थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 



तहसील उतरौला संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम अरुण कुमार गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। एसडीएम ने समस्त अधिकारियों को फरियादियों की शिकायते सुनने व उनका निस्तारण ससमय करने का निर्देश दिया। तहसील उतरौला में कुल 109 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 10 का निस्तारण किया गया । प्राप्त्त शिकायतों 07 राजस्व व 03 सप्लाई विभाग के मामले थे। इस अवसर पर एसडीएम उतरौला  अरुण कुमार गौड़, तहसीलदार व अन्य तहसील, ब्लाक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।  


तुलसीपुर संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में एसडीएम विनोद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा कुल 71 प्रार्थना पत्र दिये गये जिसमें मौके पर 06 का निस्तारण कर दिया गया, शेष प्रार्थना पत्रों को संबन्धित विभाग के पोर्टल पर भेज दिया गया है जो संबन्धित अधिकारी द्वारा निस्तारण किया जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे