गोण्डा: मोदी सरकार सभी के आशाओ पर खरी उतरी है और जनहित में योजानाओ को धरातल पर उतारा है।
उक्त विचार भाजपा सांसद गोण्डा कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैय्या ने मंगलवार को ग्राम हरदवा में आयोजित चौपाल के दौरान मौजूद लोगो से कही।उन्होने कहा कि पांच सालो में देश के सभी वर्गो के लिये ऋण मोचन,प्रधान मंत्री आवास,शौचालय,उज्जवला गैस,सौभाग्य योजना,स्वच्छ भारत मिशन,सबसे महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान आदि योजनाओ को सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र के आधार पर सब को आत्म निर्भर बनाने का प्रयास किया और पुनः प्रधान मंत्री बनने नित-नित नये आयाम पर देश विश्व गुरु बनेगा।
श्री सिंह ने कहा कि मोदी के निर्देशन में योगी जी सर्वार्गीय विकास के लिये पिटारा खोल दिया है।प्रदेश सरकार ने किसानो,व्यापरियो,छात्राओ आदि लोगो के लिये विकास शुरु हो गया जो लोगो को दिख रहा है।
चौपाल में ही ग्राम प्रधान धनीराम पर ग्राम वासिंयो ने अरोप लगाते कहा कि शौचालय-आवास में सर्वेक्षण में गांव वासियो से दो-दो सौ रुपया सुविधा शुल्क के नाम पूर्व में ले लिया है।इसीक्रम में सांसद परसापुर थनवा के चौपाल में पूर्व प्रधान राम उजागर ने सांसद से कहा कि सौभाग्य योजना में निःशुल्क विजली में कार्यदायी संस्था द्वारा लोगो से दो सौ-तीन सौ रुपया वसूला जा रहा है।
जिस पर सांसद ने लोगो को अस्वथ किया कि मामले की जांच करायी जायेगी।इस के पूर्व सासद ग्राम हरदवा के मजरे महेशपुर टागिया मे पिछले माह छज्जा गिर जाने से चाचा-भतीजा के मौत हो जाने पर दुखित परिजनो से मिल कर सात्वना दी और हर संभव मदत का भरोसा दिलाया
और साथ ही गांव वालो से सीधा संवाद कर हो रहे शौचालय-आवास सम्बाधित जानकारी ली।इस मौके पर कमलेश पान्डेय,प्रमोद चंचल,हरीश पान्डेय,जिताऊ राम मौर्या,राम गोपाल तिवारी,राम गोपाल चौहानप्रवीद्र कुमार वर्मा,नरेन्द्र कुमार पान्डेय,सतीश चौहान,कृष्ण मोहन यादव आदि लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ