अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।फैजाबाद इलाहाबाद रोड चौरे बाजार मे ट्रक की चपेट मे आने से एक युवती की मौत एक युवती सहित दो लोग घायल हो गये।मौके पर मौजूद बाजार वासियो ने ट्रक चालक को पकड़कर स्थानीय पुलिस को दिया।
गुरुवार को बीकापुर कोतवाली के चौरे बाजार चौकी क्षेत्र मे शराब ठेका के सामने बाइक सवार ट्रक ने टक्कर मार दी।बाइक पर शशी किरण पुत्री धर्म राज पाण्डेय 23,सत्यम 20 व काजल 22 निवासी धोधियापारा सुल्तानपुर सहित तीन लोग सवार बताए जाते रहे जो एक शादी समारोह से वापस सुल्तानपुर जा रहे थे। ट्रक का टक्कर इतना जबरदस्त था कि एक कि मौत तथा बाइक चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए ।
दुर्घटना के ट्रक लेकर भाग रहे चालक को मोतीगंज में ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ा और ट्रक चालक व वाहन को पुलिस के हवाले किया।उक्त घटना की पुष्टि करते हुए कोतवाल बीकापुर ने बताया कि दोनो घायलो को सीएचसी बीकापुर भेजा था।जहा से डाक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।मृतक को पंचनामा कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया साथ ही बताया कि यह लोग सहेली की शादी समारोह से लौटकर अपने घर सुल्तानपुर जा रहे थे।ट्रक चालक को हिरासत मे ले लिया गया है तहरीर नही मिली है मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जायेगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ