Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की बढ़ती लोकप्रियता से सभी बिपक्षी दलों मे बौखलाहट:विजय विक्रम सिंह








दुर्गा सिंह पटेल 
मसकनवा गोंडा-  जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार  को स्वामीनारायण छपिया मे सम्पन्न हुआ।सम्मेलन के मुख्य अतिथि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के देवीपाटन फैजाबाद व वाराणसी के मंडल प्रभारी जितेन्द्र विजय सिंह मुन्ना ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक सर्व समाज की बात करती है।





उन्होंने कहा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह का कहना है की जिसको एक बार आरक्षण का लाभ मिल गया है उनके परिवार को पुन: आरक्षण न देकर आरक्षण गरीब तबके को दिया जाय जो आज तक आरक्षण से वंचित है।उन्होंने कहा की बीते 30 नवम्बर को लखनऊ रैली मे राजा भैया ने मांग उठायी थी की आरक्षण के दायरे मे गरीब स्वर्णो को भी लाया जाय।उसी का परिणाम है की केंद्र की सरकार ने गरीब स्वर्णों के लिये भी दस प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की।




बिशिष्ठ अतिथि राजा भैया यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने कहा की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की बढ़ती लोकप्रियता से सभी बिपक्षी दलों मे बौखलाहट मच गयी है। उन्होने सम्मेलन मे आये हुये सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के देवीपाटन फैजाबाद व वाराणसी के मंडल प्रभारी जितेन्द्र विजय सिंह मुन्ना का राजा भैया यूथ ब्रिगेड गोंडा के जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, डा श्यामनारायण वर्मा, उमेश पाण्डेय, रविन्द्र पांडेय, संदीप सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया




सम्मेलन को चंद्रशेखर तिवारी,संतोष गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।कार्यकर्ता सम्मेलन मे मुख्य अतिथि को स्वामीनारायण छपिया मंदिर का फोटो व तलवार भेंटकर सम्मानित किया।सम्मेलन मे लोकगीत गायक शेनदत्त सिंह, राजकुमार पांडेय ने गीतों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।अध्यक्षता डा श्यामनारायण वर्मा तथा संचालन साधूसिंह ने किया।इस मौके पर जगन्नाथ, पवन वर्मा, गोविंद, यशपाल सिंह, राजकुमार, दिनेश पांडेय सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे